0
(0)

भागलपुर। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने पहली बार भागलपुर सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंचायती राज विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि बिहार सरकार पूरे प्रदेश के सभी जिला परिषदों की रिक्त भूमि के समुचित और प्रभावी उपयोग की योजना पर गंभीरता से कार्य कर रही है, ताकि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति मिल सके। प्रेस वार्ता के दौरान प्रस्तुत पीपीटी में भूमि से जुड़े स्पष्ट विवरण नहीं होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को भविष्य में पूरी और पारदर्शी जानकारी के साथ प्रस्तुति देने का निर्देश दिया।

भागलपुर जिले की स्थिति पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जिले की 238 पंचायतों में से 70 पंचायत भवन पूर्ण हो चुके हैं, जिनमें से 56 वर्तमान में क्रियाशील हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत जिले की 21 पंचायतों में निर्माण के लिए विभागीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है, जबकि 45 पंचायतों में भूमि चिन्हित की जा चुकी है। शेष पंचायतों में भी शीघ्र भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग आज सवाल उठा रहे हैं, उन्होंने अपने कार्यकाल में पंचायत और ग्रामीण विकास को पूरी तरह नजरअंदाज किया। मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार धरातल पर काम कर रही है और विकास के आंकड़े खुद इसकी गवाही दे रहे हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पंचायती राज से जुड़ी सभी योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों और ग्रामीण जनता को विकास का सीधा लाभ मिले।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: