5
(1)

भागलपुर।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शहनवाज़ हुसैन ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। भागलपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद के भीतर अर्बन नक्सल की तरह व्यवहार कर रहे हैं और उनके साथ अर्बन नक्सल की एक पूरी टोली खड़ी दिखाई दे रही है।

शहनवाज़ हुसैन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को अब देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर ही नहीं, बल्कि लोकसभा अध्यक्ष पर भी भरोसा नहीं रहा है, जो संसदीय लोकतंत्र के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता का इस प्रकार का रवैया लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है और इससे उनकी मंशा पर सवाल खड़े होते हैं।

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है, जहां बहस और संवाद के माध्यम से जनता के मुद्दे उठाए जाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार संसद की कार्यवाही पर सवाल उठाकर राहुल गांधी लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

शहनवाज़ हुसैन के इस बयान के बाद भागलपुर समेत पूरे बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाज़ी और तेज हो सकती है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: