0
(0)

भागलपुर जिले के अंगारी मोड़ के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मजदूरी कर घर लौट रहे 41 वर्षीय प्रमोद तांती की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक भवानीपुर निवासी प्रमोद तांती रोज की तरह काम समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रमोद तांती सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल मजदूर को उनके परिजन तत्काल इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रमोद तांती अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके निधन से परिवार पूरी तरह टूट गया है। उनके तीन छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अंगारी मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहनों का आना-जाना लगातार बना रहता है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई। आए दिन हो रहे सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं।

पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार मोटरसाइकिल सवार की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: