5
(1)

भागलपुर, बांका जिले के भगवानपुर निवासी डीएलएड के छात्र चंदन कुमार पासवान एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब चंदन अपने दो दोस्तों के साथ किसी कार्यवश पुनसिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कदमा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गए।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने मदद करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्रारंभिक इलाज के बाद चंदन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया गया। चंदन के चाचा प्रकाश पासवान ने बताया कि वह किसी काम से कदमा मोड़ की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि चंदन को सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने घटना स्थल से बाइक को जब्त कर लिया है।

चंदन के दो अन्य साथियों में से एक को मामूली चोटें आई हैं, जिसका इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी है।

घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग इस तरह के हादसों को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जल्द ही कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: