5
(2)

भागलपुर के मसुदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास पर सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। बलखुरिया गांव के पास एक अज्ञात बाइक ने मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान मसुदनपुर थाना क्षेत्र के बेलशिरा निवासी विपिन यादव के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था और अपने घर से भागलपुर की ओर जा रहा था, तभी यह दुर्घटना घटित हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक विपिन यादव की मौत हो चुकी थी।

गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों तक बाईपास जाम कर दिया। परिजनों का आरोप था कि गरीब परिवार से होने के कारण न तो उन्हें समय पर एंबुलेंस मिली और न ही प्रशासन की ओर से किसी मुआवजे की घोषणा की गई। उनका कहना था कि अगर किसी प्रभावशाली परिवार का व्यक्ति होता तो तुरंत कार्रवाई होती। उन्होंने साफ कहा कि जब तक मुआवजे और न्याय की घोषणा नहीं होगी, तब तक वे जाम हटाने को तैयार नहीं हैं।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि मृतक विपिन यादव अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: