0
(0)

भागलपुर।
बिहार सरकार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शुक्रवार को भागलपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के एक निजी होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट का सीधा प्रसारण देखा और सुना।

बजट प्रसारण के बाद कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने इस बजट के माध्यम से देश को कई बड़ी सौगातें दी हैं, जो विकास को नई दिशा देंगी।

कृषि मंत्री ने बताया कि बनारस और पटना में प्रस्तावित विमान मरम्मत (मेंटेनेंस) सुविधा से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई शहरों में नए रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था मजबूत होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि देसी वस्त्रों को बढ़ावा देने के लिए टेक्सटाइल कंपनियों को विशेष सहायता दी जाएगी, जिससे स्थानीय उद्योगों को मजबूती मिलेगी। कृषि मंत्री ने कहा कि बिहार का बजट भी जल्द पेश किया जाएगा और वह पूरी तरह सकारात्मक होगा।

रामकृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और केंद्र सरकार राज्य को हर संभव सहयोग दे रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी बिहार बजट में किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे, जिससे राज्य का कृषि क्षेत्र और अधिक सशक्त होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: