


भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर, कोर्ट में कई बार कैदियों के फरार होने की घटना सामने आ चुकी है फिर भी पुलिस प्रशासन इस पर सख्ती नहीं बरत रहे आज बिना पुलिस के ही कैदियों को कोर्ट परिसर से बाहर आकर अपने गाड़ियों में बैठते हुए देखा गया , गौरतलब हो कि भागलपुर में कोर्ट में पेशी के दौरान कई कैदी पिछले एक साल में फरार हो चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस की लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही है।आज उत्पाद विभाग की लापरवाही कोर्ट में शराबियों की पेशी के दौरान देखने को मिली।

जब हाथ में हथकड़ी लगाए कई कैदी बिना सिपाही के ही इधर से उधर घूमते नजर आए। वही जब रिपोर्टर को सिपाहियों ने देखा तब वह दिखावे के लिए कैदियों के नजदीक आए और उन्हें गाड़ी में बैठाया। वही जब साथ आए अधिकारी से पूछा गया की ऐसी लापरवाही क्यों, तो उनका कहना था कि यह लोग भागने वाले नहीं है। समझा जा सकता है कि जब अधिकारी का यह रवैया है तो बेचारे सिपाही क्यों ना कैदी को छोड़कर घूमे।













