5
(1)

भागलपुर जिले के कहलगांव से सटे शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष छापामारी टीम ने मथुरापुर स्थित एक किराए के मकान पर धावा बोलकर ब्राउन सुगर का गोरखधंधा पकड़ा। इस दौरान बिहार और झारखंड के चार धंधेबाजों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भनोज राम के मकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मो. तारिक अनवर समेत चार आरोपी पकड़े गए। इनके पास से 40 ग्राम ब्राउन सुगर, ₹1,40,500 नकद, चार एंड्रॉइड मोबाइल, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों में मो. तारिक अनवर, मो. अस्वाज, गौरव कुमार और विक्की सिंह शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

छापेमारी टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान, एएसआई प्रियंका कुमारी, एएसआई विपिन प्रसाद, स्टाफ बोच्च कुमार, कैलाश मेडल, सैप गंगासागर दुबे और रमेश कुमार शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से ब्राउन सुगर नेटवर्क को करारा झटका लगा है। अधिकारियों का मानना है कि इलाके में नशे की बढ़ती लत पर रोक लगाने के लिए यह कदम निर्णायक साबित होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: