5
(1)

भागलपुर। जिले में अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चला रही भागलपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक कोचिंग संचालक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान उर्दू बाजार निवासी विक्की राजपाल के रूप में हुई है। उसे सबौर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पूर्व में चोरी और रंगदारी से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है।

यह मामला ततारपुर थाना क्षेत्र का है, जहां हाल के दिनों में एक कोचिंग संचालक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी की रकम नहीं देने पर आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पीड़ित द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को धर दबोचा।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।

इस संबंध में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: