5
(1)

भागलपुर : सोमवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आरपीएफ थाना में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब थाना निरीक्षक के चैंबर में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में चैंबर में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक फ्रिज पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और अग्निशामक यंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।

पुलिसकर्मियों की तत्परता से थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति की समीक्षा की।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट था। हालांकि, घटना की विस्तृत जांच की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों के नष्ट हो जाने से विभाग को नुकसान उठाना पड़ा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: