


भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर समेत पूरे बिहार में आज से जाती जनगणना की शुरुआत हो गयी है। इसके तहत आज मकानों को सूचीकरण किया जा रहा है। भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ सबौर प्रखंड के झुरखुरिया से इसकी शुरूआत की है। डीएम ने मकानों की गिनती कर रहे प्रगणक व पर्यवेक्षक से बात की व कार्य की जानकारी ली। जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने कहा कि मकान की गणना की जा रही है। गणक और पर्यवेक्षक इस काम में लगे हैं। वरीय अधिकारियों को भी निरीक्षण के लिए लगाया गया है। इस काम को विभाग के गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है। इससे जो आंकड़े आएंगे उसका बेहतर उपयोग विभिन्न नीतियों के निर्धारण व नई पॉलिसी बनाने में होगा। हर दिन का रिपोर्ट कलेक्ट की जाएगी।













