5
(1)

भागलपुर के टाउन हॉल में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से भव्य युवा शंखनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा तथा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर भाजपा एवं युवा मोर्चा नेताओं ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंच से संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार जंगलराज और नक्सली आतंक से ग्रसित था, लेकिन एनडीए सरकार बनने के बाद से लोग बेखौफ होकर घरों से निकल पा रहे हैं। राज्य में सड़कों का जाल बिछाया गया है और विकास की धारा गांव-गांव तक पहुंच रही है।

वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि एनडीए सरकार ने लालटेन युग का अंत कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना से गरीबों के घर तक गैस सिलेंडर पहुंचा है और आज हर जरूरतमंद परिवार को मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं।

इस मौके पर टाउन हॉल में मौजूद कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एकजुट होकर एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आशीष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह, बिहार भाजपा मीडिया पैनलिस्ट प्रीति शेखर, भाजपा नेता पवन मिश्रा, अर्जित शाश्वत चौबे, कुश पांडे सहित कई कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: