



नवगछिया : खेल विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित बिहार राज्य विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर विद्यालय ताइक्वांडो टीम बुधवार को भागलपुर से पटना के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिला का नाम रोशन करने को तैयार हैं।
टीम के प्रभारी एवं कोच के रूप में मोहम्मद गुलाम मुस्तफा, ज्योति कुमारी, रवि रंजन, नेहा कुमारी, मीनाक्षी कुमारी और तान्या वात्सल्य शामिल हैं, जो खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

टीम को रवाना करने के मौके पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार, जिला महासचिव घनश्याम प्रसाद, महिला जिला कोच मोनी कुमारी, कार्यालय प्रभारी सतीश चंद्र एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि भागलपुर के खिलाड़ी लगातार विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार भी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भागलपुर को गौरवान्वित करेंगे।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह और आत्मविश्वास देखा जा रहा है। परिवार एवं प्रशिक्षकों की शुभकामनाओं के साथ टीम पटना के लिए प्रस्थान कर चुकी है और अब सभी की निगाहें उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।
















