



नवगछिया :
भाजपा जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष मुकेश मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सात अलग-अलग विषयों पर विभिन्न प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का समापन सुबह सात बजे हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत गोपालपुर पश्चिम मंडल अध्यक्ष रंजीत झा के नेतृत्व में की गई।

इस अवसर पर मंडल कार्यसमिति के सभी सदस्य व पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, जिले के पदाधिकारी तथा प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, सुभाष सिंह कुशवाहा, मनोज कुमार पांडे, पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने की।
कार्यक्रम में गीता देवी, बबीता देवी, विक्रम सिंह और सुबोध सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक के रूप में किशोर झा, मनोज कुमार पांडेय, सुबोध सिंह कुशवाहा, बासुकी मंडल, संजीव वर्मा, वशिष्ठ सिंह और श्यामदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया।
















