5
(1)

नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अनंत साहु का गुरुवार देर शाम निधन हो गया। शुक्रवार को दोपहर में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार महादेवपुर घाट पर किया गया। वे साहू परबत्ता के निवासी थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उनके निवास पर पहुंची और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, विधायक ई. शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, मुकेश राणा, विनोद मंडल, सुबोध कुशवाहा, आलोक सिंह, अजीत कुमार, वशिष्ठ कुशवाहा, रंजीत झा, धीरज कुमार सिंह, विक्रम सिंह, गौरव सिंह, मुकेश मंडल, दीपक भगत, सुबोध सिंह, सुबोध यादव, कौशल जायसवाल, कुणाल गुप्ता, चंदन जयसवाल, पंकज शर्मा, प्रियतोष सिंह, संजीव वर्मा सहित कई लोग शामिल रहे।

मुकेश राणा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अनंत साहु ने अपने जिलाध्यक्ष कार्यकाल में विपरीत परिस्थितियों में भी नवगछिया संगठन को मजबूती से संभाला। उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। बताया गया कि वे एक बार भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: