



नवगछिया – सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ नवगछिया जिला की बैठक ज़िला संयोजक पंकज कुमार पोद्दार की अध्यक्षता में हुई. मुख्य अतिथि व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शशि शेखर झा”सम्राट” ने बताया कि प्रदेश संयोजक के निर्देशानुसार बिहार के हर जिला मुख्यालय में फलदार वृक्ष रोपण कार्यक्रम करना है.

इस निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी नवगछिया जिला कार्यालय में फलदार वृक्ष रोपण कार्यक्रम के तहत फलदार वृक्ष लगाया गया. उन्होंने बताया की व्यापार प्रकोष्ठ के द्वारा जल्द से जल्द जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को जोड़ने का काम किया जा रहा है.

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा ज़िलाध्यक्ष बिनोदमंडल क्षेत्रीय प्रभारी प्राणेश राय आलोक बंटू जिला महामंत्री निलामबर झा, आलोक सिंह अजय कुशवाहा जिला मंत्री मुकेश राणा जी अजीत पोद्दार विरेन्द्र दास मनोज मंडल ललन जसवाल सुमन भारती उपस्थित थे.

नवगछिया में बैठक के उपरांत ज़िला कार्यालय में फलदार वृक्ष का पौधा लगाया गया. सभी मिल कर नवगछिया में बैठक के उपरांत ज़िला कार्यालय में फलदार वृक्ष का पौधा लगाया गया.
















