



भागलपुर के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के भावी उम्मीदवार दिलीप मिश्रा ने पटना में हुई राहुल गांधी की रैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा में पैसे के बल पर भीड़ जुटा रहे हैं, लेकिन जनता का मूड स्थिर है और वह इस तरह के भ्रमों में नहीं फंसेगी।

इस दौरान दिलीप मिश्रा ने राहुल गांधी को ‘पप्पू’ कहकर संबोधित किया। साथ ही वोटर लिस्ट से नाम काटने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों को शरण देना चाहती है, इसलिए उसका विरोध कर रही है।
मिश्रा ने दावा किया कि जनता सच को समझ रही है और भाजपा को ही अपना समर्थन देगी।













