0
(0)

गणेश वंदना और माँ दुर्गा के भजनों से हुआ कार्यक्रम का आगाज, तुलसीदास के जीवन प्रसंगों का हुआ श्रवण

नवगछिया । भ्रमरपुर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में गुरुवार को श्री राम कथा सत्संग का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस के अवसर पर व्यास पीठ पर आसीन पूज्य रामेश्वर उपाध्याय का ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान ग्रामीण विनय कुमार झा ने उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महंत नवल किशोर दास को सांवरिया सेठ शंभू गोस्वामी और संजय झा ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका आशीर्वचन प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भजन सम्राट हिमांशु मोहन मिश्र उर्फ दीपक ने अपनी मधुर आवाज में गणेश वंदना और माँ दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति देकर किया। वहीं प्रोफेसर अरविंद झा ने अपनी ओजस्वी वाणी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सत्संग के दौरान गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और रामचरितमानस के लेखन से जुड़ी प्रेरणादायक कथाओं का वर्णन किया गया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति भाव का संचार हुआ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: