5
(1)

भागलपुर । एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बाॅल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बीएन क्लब, रामनगरी, आशियाना पटना में से साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष-महिला) के पुरूष वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मैच में भारत ने भूटान को 35-17, 35-19 से, श्रीलंका ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में नेपाल को 35-28, 27-35, 35-20 से पराजित कर जीत का क्रम जारी रखा। जबकि महिला वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में भारत ने भूटान को आसानी से 35-7, 35-9 से एवं श्रीलंका ने नेपाल को 35-15, 35-16 से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा। पुरुष वर्ग में भारत की ओर से अरूण कुमार, पालपत्ति जोंस, दीपक प्रकाश रंजन, श्रीलंका की ओर से निशांत चंद्रशेखर, संजय चमिका ने,
नेपाल से सुशांत तमन्ना, विप्लव खरेल, भूटान की ओर से किंगा, चुमन भजुले ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

जबकि महिला वर्ग में भारत की ओर से जयलक्ष्मी, शशिकला, साक्षी ने, श्रीलंका की ओर से मथनी निमासा, एचएम सविंदी सुबोदा, नेपाल की ओर से आणि पुड़ेल, स्वास्तिका गजुरेल ने तथा भूटान की ओर से सोनम छोकि, अंजना राय ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। आज दूसरे दिन के खेल की शरुआत बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ एशिया के महासचिव अमिश रेगमी, बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव वाई राजा राव, नेपाल बॉल बैडमिंटन महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव, सीता यादव, बॉल बैडमिंटन फेडरेशन ऑफ श्रीलंका की महासचिव श्यामली जयसूर्या, भूटान बॉल बैडमिंटन महासंघ की प्रतिनिधि रूपाश्रि गुप्ता, संयुक्त सचिव कौशल दीक्षित, शौकत मंसूरी, बासित अली खान, लक्ष्मीकांत शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अतिथियों का स्वागत बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव रंजन गुप्ता ने किया।

इस अवसर पर आजीवन सदस्य पुष्कर देव, आरके निराला, रामबाबू सिंह, नेपाल के टीकाराम ढकाल, सुशीला लुइटेल, भूटान टीम के सहयोगी फैसल अहमद सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर के अनुसार कल अपराहन 3.30 बजे विजेता, उपविजेता व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले टीमों के खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश होंगे। अध्यक्षता भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो नवल किशोर यादव करेंगे। यह जानकारी राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: