



नवगछिया। पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सोमवार को एक चार वर्षीय बालक सर्पदंश का शिकार हो गया। परिजनों ने बताया कि कार्तिक कुमार, पिता नितेश कुमार शर्मा, उम्र लगभग चार वर्ष, किसी चीज को देखने के लिए सड़क की ओर गया था। इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने बच्चे के पैर में जख्म देखा और तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई घंटों तक बच्चे को निगरानी में रखा। उपचार के बाद जब उसकी हालत स्थिर हो गई, तब डॉक्टरों ने उसे घर भेज दिया।
परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचाने से बच्चे की जान बच गई।
















