



नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक मारपीट मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 29 अक्टूबर, 2025 को वादी सत्यम कुमार ने लिखित आवेदन देकर सूचना दी कि भानु अली एवं 3-4 अन्य व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के आधार पर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 231/25 दिनांक 29.10.25 दर्ज की गई, जिसमें धारा 126 (2)/115 (2)/352/351(2)(3)/109/303(2)/34(5) बी०एन०एस० के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने मामले की त्वरित जांच कर कांड में संलिप्त अभियुक्त भानु अली उर्फ इश्तेखार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त का पता पोस्ट ऑफिस-मो० वैध ताहिर मस्तान, सादा-नारायणपुर, थाना-भवानीपुर, जिला-भागलपुर बताया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए भी छानबीन की जा रही है।















