


भागलपुर ।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा 5 जनवरी 2026 को भागलपुर के टाउन हॉल में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी टाउन हॉल पहुंचे। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कार्यक्रम को सुचारू रूप से आयोजित कराने के लिए दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि सभी व्यवस्थाएं, विशेषकर मीडिया के बैठने और कवरेज के लिए की गई व्यवस्था, ठीक प्रकार से हो।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन और कर्मचारी तैनात किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
भागलपुर में आयोजित इस भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के माध्यम से आम लोगों को उनके जमीन और भूमि सुधार से जुड़े मामलों में समय पर राहत और सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।














