



नवगछिया | गोपालपुर प्रखंड परिसर में बुधवार को सैदपुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ एक दिवसीय अनशन किया। उन्होंने यह अनशन भूमि उप समाहर्ता, नवगछिया न्यायालय से निर्गत आदेश के निष्पादन नहीं होने के विरोध में किया।
कृष्ण कुमार ने बताया कि न्यायालय द्वारा भूमि विवाद से संबंधित आदेश काफी पहले जारी किया गया था, लेकिन गोपालपुर अंचलाधिकारी द्वारा अब तक उसका पालन नहीं किया गया है। लंबे समय से मामले का निष्पादन नहीं होने से आक्रोशित होकर उन्होंने अंचल कार्यालय के निकट यह अनशन किया।

अनशन के दौरान कृष्ण कुमार ने प्रशासन से न्यायालय के आदेश को शीघ्र लागू कराने की मांग की, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।
















