5
(1)

भागलपुर। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को महागठबंधन द्वारा आयोजित बिहार बंद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बंद को ‘महागठबंधन’ नहीं बल्कि ‘लठबंधन’ करार देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

मंत्री ने कहा कि यह बंद “जिसकी लाठी उसकी भैंस” वाली कहावत को पूरी तरह चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि एक राजद विधायक भैंस लेकर सड़क पर उतर आया और कई कार्यकर्ता लाठी लेकर प्रदर्शन करने लगे। यह सब कुछ जनता को भ्रमित करने और अराजकता फैलाने का प्रयास था।

श्रवण कुमार ने पप्पू यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि पप्पू यादव को राहुल गांधी के काफिले में घुसने से रोका गया, उन्हें राहुल गांधी की गाड़ी पर चढ़ने तक नहीं दिया गया। इससे यह स्पष्ट हो गया कि बंद के आयोजकों के बीच आपसी समन्वय का अभाव था। महागठबंधन के अंदर ही असहमति और अविश्वास की स्थिति है।

मंत्री श्रवण कुमार ने इस बंद को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि यह बंद उनकी भलाई के लिए नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक नौटंकी का हिस्सा था।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: