


भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के एकचारी थाना क्षेत्र के एकचारी गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी 2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें से छह आरोपियों, जोगिंद्र मंडल, सोनू कुमार, राजेश कुमार, महेंद्र मंडल, मनोज मंडल और राधे मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
डीएसपी ने बताया कि अन्य आठ आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि यह घटना जोगिंद्र मंडल के घर पर हुई थी और गांव के मुखिया अगहनु मंडल ने ही बच्ची पर गर्म रॉड दागने का निर्देश दिया था। घटना के बाद पीड़िता को पहले पीरपैंती रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की स्थिति सामान्य है, लेकिन तबीयत में विशेष सुधार नहीं हुआ है।












