5
(1)

भागलपुर । भागलपुर प्रमंडल स्तरीय बिहार आइडिया फेस्टिवल का आयोजन गुरुवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य अतिथि और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।

मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी उपस्थित थे। उनके साथ डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त शुभम कुमार, महाप्रबंधक भागलपुर खुशबू कुमारी, सहायक उद्योग निदेशक प्रणय कश्यप, जीएम डीआईसी बांका शंभू पटेल, डीपीएम जीविका, प्रोजेक्ट मैनेजर अखिलेश सिंह, बिजेंद्र सिंह, शहजाद और मनीष पोद्दार मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने एक स्टार्टअप उद्यमी को 10 लाख रुपये का सीड फंड प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अतिथियों ने अपने अनुभव और सफलता की कहानियाँ साझा कर युवाओं को प्रेरित किया। जीविका की टीम ने महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की जानकारी दी।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने बिहार के विकास में सक्रिय योगदान देने और नवाचार व उद्यमिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं ने अपने-अपने विचार और नवाचार प्रस्तुत किए, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि बिहार के युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

बिहार आइडिया फेस्टिवल युवाओं और उद्यमियों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभरा, जहाँ उन्हें अपने विचार साझा करने और नए अवसर खोजने का अवसर मिला। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम बिहार को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: