5
(1)

भागलपुर में जदयू के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। जदयू सांसद अजय मंडल और गोपालपुर विधानसभा के विधायक गोपाल मंडल के बीच महीनों से चल रही तनातनी अब खुली बयानबाज़ी और आरोप-प्रत्यारोप के दौर में बदल चुकी है।

कुछ दिन पहले विधायक गोपाल मंडल ने सांसद अजय मंडल और जदयू की प्रदेश महासचिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके जवाब में सांसद अजय मंडल ने घोंघा थाना में विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। हालांकि मामला यहीं नहीं रुका और विवाद और अधिक उग्र हो गया।

आज आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक गोपाल मंडल ने फिर से सांसद अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि सांसद अजय मंडल एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद जाने से रोका जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सांसद का पुराने आपराधिक मामलों से संबंध रहा है और उन्होंने कई हत्याएं खुद अंजाम दी हैं।

इन बयानों से जदयू के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पार्टी के अंदर गुटबाज़ी के संकेत स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं, जिससे आने वाले समय में संगठन के अंदर और तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: