5
(1)

भागलपुर से जुड़े एक बड़े वित्तीय मामले में डेब्ट्स रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) पटना ने अनुभव ट्रेडिंग, भागलपुर और उसके संबंधित पक्षों को समन जारी किया है। यह मामला बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दायर किया गया है, जिसमें लगभग 8 करोड़ 53 लाख रुपये की वसूली की मांग की गई है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के अनुसार, अनुभव ट्रेडिंग के प्रोपराइटर दिलीप जायसवाल ने बैंक से लोन लिया था, जिसे तय समय सीमा के भीतर चुकता नहीं किया गया। बैंक का कहना है कि बकाया राशि की वसूली के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और इसी क्रम में उनके आवास पर पोजीशन नोटिस लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

हालांकि, इस कार्रवाई पर दिलीप जायसवाल ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि मामला पहले से ही कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस समय पोजीशन नोटिस लगाना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि वे हर महीने लोन का ब्याज बैंक में जमा कर रहे हैं और बैंक की यह कार्रवाई उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान करने जैसी है।

घटना की सूचना पर बरारी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने आकर अपना-अपना पक्ष रखने के लिए कहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: