3
(2)

भागलपुर में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की आंतरिक राजनीति इन दिनों जबरदस्त उबाल पर है। ताजा विवाद उस समय गहरा गया जब गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कुमारी अपर्णा और भागलपुर के सांसद अजय मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। गोपाल मंडल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि कुमारी अपर्णा, अजय मंडल की “रखैल” हैं। इस बेहद आपत्तिजनक बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया।

सांसद अजय मंडल ने गोपाल मंडल के खिलाफ घोंघा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, जवाबी वार्ता में गोपाल मंडल ने भी अजय मंडल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे एचआईवी पॉजिटिव हैं और उन्हें संसद जाने से रोका जाना चाहिए। इस आरोप ने विवाद को और भी ज्यादा विस्फोटक बना दिया है।

इस घटनाक्रम के बाद आज सांसद अजय मंडल और कुमारी अपर्णा ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। अजय मंडल ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका और पार्टी संगठन पर पूरा भरोसा है और वे अदालत के किसी भी निर्णय को स्वीकार करेंगे।

कुमारी अपर्णा ने गोपाल मंडल के आरोपों को पूरी तरह से निराधार और अपमानजनक बताया। उन्होंने कहा, “अजय मंडल मेरे मामा हैं, और यह बात गोपाल मंडल भलीभांति जानते हैं। इसके बावजूद उन्होंने इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी की, जो न केवल व्यक्तिगत तौर पर अपमानजनक है बल्कि पार्टी की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती है।”

अपर्णा ने यह भी कहा कि उन्होंने इस मामले की लिखित शिकायत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा दी है और अब वे आलाकमान के निर्णय का इंतजार करेंगी।

इस पूरे विवाद के बाद जदयू की आंतरिक गुटबाजी एक बार फिर सतह पर आ गई है। पार्टी के अंदर बढ़ती कलह और व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोपों से कार्यकर्ताओं में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अब निगाहें न्यायालय और जदयू के केंद्रीय नेतृत्व पर टिक गई हैं कि वे इस मामले में क्या रुख अपनाते हैं।

गोपाल मंडल के विवादित बयान से गरमाई जदयू की सियासत, सांसद अजय मंडल और कुमारी अपर्णा ने की संयुक्त प्रेस वार्ता

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: