5
(2)

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मोदी टोला गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। सरकारी शिक्षक रूपेश कुमार की पत्नी, 23 वर्षीय रिया कुमारी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रिया की शादी केवल दो महीने पहले रूपेश से हुई थी।

परिजनों के अनुसार, रिया को अपने पति के किसी अन्य संबंध के बारे में जानकारी मिली थी, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। रूपेश अपने माता-पिता से अलग एक घर में रह रहा था।

घटना की जानकारी सबसे पहले रिया के ससुर, नारायण मोदी को मिली। जब वह कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने अपनी बहू को लटकता पाया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सुलतानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी नवजीत कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम को साक्ष्य एकत्रित करने के लिए मौके पर बुलाया।

ससुर नारायण मोदी ने बताया कि दोनों परिवार अलग-अलग घरों में रहते हैं और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि बहू ने इस क्यों की। वर्तमान में पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: