



नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड में बिहार जाति आधारित गणना कार्य आरंभ हुआ. प्रगणक आंकड़े संग्रह करने हेतु पुनः क्षेत्र में घर-घर जाकर शेष बचे कार्यों को पूर्ण करना आरंभ कर दिए है. प्रगणक मुकेश मंडल ने बताया कि बिहार जाति आधारित गणना को शीघ्र पूर्ण करने का आदेश प्राप्त हुआ है. क्षेत्र में सर्वे करने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है सर्वे किए गए डाटा को अब एप्स पर अपलोड करना है.

एप्स अभी कार्य नहीं कर रहा है. जैसे ही यह कार्य करना आरंभ करेगा शीघ्र सभी जानकारियां अपलोड कर दी जाएगी. हालांकि गांव में जानकारियां एकत्र करने के क्रम में ग्रामीणों के द्वारा कई प्रश्न किए जाते हैं जैसे इससे क्या होगा मेरा राशन कार्ड बनवा दीजिए इंदिरा आवास दिलवा दीजिए मेरे बच्चे का नाम राशन कार्ड में जुड़वा दीजिए खाली आते हैं लिख कर चले जाते हैं कुछ मिलता नहीं है.













