



भागलपुर : ईरोड (तमिलनाडु) – 28 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित होने वाली 70वीं जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार जूनियर बॉल बैडमिंटन टीम (बालक एवं बालिका) का ऐलान कर दिया गया है।
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संघ के अध्यक्ष और बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा, और संयोजक डॉ. अरुण दयाल ने शुभकामनाएं दीं।

बिहार टीम आज संघमित्रा एक्सप्रेस से तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई।
घोषित बिहार जूनियर टीम:
बालक वर्ग:
कप्तान – छोटू कुमार
अन्य खिलाड़ी – आर्यन कुमार, शशांक कुमार (बेगूसराय), गौरव कुमार, रौनक कुमार (किलकारी, पटना), अमर कुमार (मधेपुरा), उज्ज्वल कुमार (सिवान), शुभम कुमार (भागलपुर), आदर्श कुमार, आयुष राय (पूर्वी चम्पारण)
प्रशिक्षक – जी. शंकर (पटना), लालेन्द्र कुमार (मधेपुरा)

बालिका वर्ग:
कप्तान – कंचन कुमारी
अन्य खिलाड़ी – खुशी कुमारी (किलकारी, पटना), रिया कुमारी, स्नेहा कुमारी, सुहानी कुमारी (बाढ़), माही कुमारी, काशिश कुमारी (बेगूसराय), सुधा कुमारी (पूर्वी चम्पारण), अनुप्रिया (समस्तीपुर), मनीषा कुमारी (नवगछिया)
प्रशिक्षक – दीपक प्रकाश रंजन (मधेपुरा), नेहा रानी (सुपौल)
तकनीकी पदाधिकारी:
दीपक सिंह कश्यप (पूर्वी चम्पारण), विकास कुमार (बेगूसराय), सतीश कुमार (बाढ़)













