5
(2)

नवगछिया। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य में खेल आयोग गठन की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार में खेल आयोग का गठन न होने के कारण राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसरों की कमी झेलनी पड़ती है।

जेम्स फाइटर ने कहा कि खेल आयोग के गठन से न केवल खिलाड़ियों की समस्याओं का समाधान होगा, बल्कि उन्हें समुचित प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे बिहार के खिलाड़ी ओलंपिक जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर राज्य और देश का नाम रोशन कर सकेंगे।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बिहार खेल आयोग में विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी, पूर्व वरिष्ठ खिलाड़ी, वर्तमान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी तथा खेल क्षेत्र के अनुभवी लोग शामिल हों, ताकि एक प्रभावी और व्यावहारिक नीति बनाई जा सके।

जेम्स फाइटर ने कहा कि आज भी बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, कमी है तो एक सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म की। खेल आयोग के गठन से यहां के खिलाड़ियों को दिशा, अवसर और प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे वे अपने प्रदर्शन में निरंतर सुधार कर सकेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: