


नवगछिया : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना के भीष्म पितामह कहे जाने वाले अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा के आकस्मिक निधन के पश्चात गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहरा में उनका सम्मान करते हुए श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत दो मिनट का मौन धारण करके उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने से हुई, उसके बाद उपस्थित शिक्षक और विद्यालय कर्मचारी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ब्रजनंदन शर्मा 1967 से लेकर मृत्यु तक बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना के आजीवन अध्यक्ष रहे। उनके अकस्मात निधन से शिक्षक समाज में गहरा शोक और हतप्रभता का माहौल बना हुआ है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक युगेश कुमार, कुमार राजेश, नीतीश कुमार नयन, रश्मि कुमारी, पंकज कुमार, लतिका कुमारी, नीता कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं राकेश कुमार रजक सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और उन्होंने स्व. ब्रजनंदन शर्मा के योगदान और शिक्षक समाज में उनके अवदान को याद किया।












