



नवगछिया : बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को राज्य के सभी जिला अस्पतालों की रोगी कल्याण समिति सह शासी निकाय का गठन किया गया। इस क्रम में भागलपुर स्थित मायागंज जिला अस्पताल की समिति में नवगछिया अनुमंडल के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश राणा को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

मुकेश राणा के इस मनोनयन पर भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद, विधायक ई. शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, शंभू ठाकुर, धीरज कुमार सिंह, रंजीत झा, कौशल जायसवाल, प्रवेश कुमार यादव, वशिष्ठ कुशवाहा समेत कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की समिति में नवगछिया के सामाजिक कार्यकर्ता को शामिल किया जाना एक सराहनीय निर्णय है, जिससे स्थानीय जनहित से जुड़ी आवाज अब सीधे स्वास्थ्य प्रबंधन तक पहुंचेगी।
इसी क्रम में बुधवार को नवगछिया के तेतरी दुर्गा मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार नागरिक परिषद की सदस्य नंदनी सरकार और जिला अस्पताल के नवनामित सदस्य मुकेश राणा को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।













