4
(2)

नीतीश सरकार की यह योजना उच्च शिक्षा में ला रही क्रांतिकारी बदलाव

नवगछिया : जनता दल यूनाइटेड के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव एवं प्रसिद्ध कैरियर काउंसलर रवि कुमार ने बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की सराहना करते हुए इसे नीतीश सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि यह योजना लाखों गरीब विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही है, जिन्होंने कभी आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा का सपना भी नहीं देखा था।

रवि कुमार ने बताया कि वर्ष 2015 में बिहार का सकल नामांकन अनुपात मात्र 13.9 प्रतिशत था, जबकि राष्ट्रीय औसत 24 प्रतिशत था। नीतीश कुमार की सोच थी कि बिहार का कोई भी बच्चा पैसों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। इसी सोच को साकार करने के लिए 2 अक्टूबर 2016 को ‘बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ योजना की शुरुआत की गई। इसके परिणामस्वरूप आज बिहार का नामांकन अनुपात बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बिहार सरकार दसवीं, बारहवीं या ग्रेजुएशन पास छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 4 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण देती है, जिसमें गारंटर स्वयं बिहार सरकार होती है। इस योजना के अंतर्गत न केवल पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग, आईटी, मैनेजमेंट, फार्मेसी, नर्सिंग, मीडिया, कृषि जैसे कोर्स शामिल हैं, बल्कि इसमें आवेदन प्रक्रिया भी आसान है।

रवि कुमार ने बताया कि पढ़ाई के दौरान और उसके बाद एक वर्ष तक कोई ब्याज नहीं लिया जाता है। पढ़ाई पूरी होने के एक वर्ष बाद लड़कों के लिए 4 प्रतिशत वार्षिक, जबकि लड़कियों और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए केवल 1 प्रतिशत ब्याज दर निर्धारित है। ऋण की वापसी तब करनी है जब छात्र की आय शुरू हो जाती है, और उसे 84 आसान किस्तों में चुकाया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि अब तक पूरे बिहार में लगभग 3.75 लाख छात्रों के आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनके लिए लगभग 11,500 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसमें से लगभग 30 प्रतिशत लाभार्थी छात्राएं हैं, जो इस योजना के सामाजिक प्रभाव को दर्शाता है।

रवि कुमार ने कहा कि यह योजना बिहार के उन गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की किरण है, जिनके बच्चों को अब उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरदर्शिता और प्रतिबद्धता के कारण ही यह संभव हो पाया है।

रवि कुमार ने अंत में कहा कि जब इच्छाशक्ति और नीति स्पष्ट होती है तो विकास सपना नहीं बल्कि हकीकत बन जाता है। यह योजना बिहार के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।

उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि वे इस योजना की अधिक जानकारी एवं फ्री काउंसलिंग के लिए 7903339783 पर संपर्क कर सकते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: