



नवगछिया पुलिस ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान जिले में विशेष यातायात व्यवस्था की सूचना जारी की है। यह व्यवस्था दिनांक 11 नवंबर 2025 को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लागू रहेगी।
यातायात व्यवस्था के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:
नवादा मक्खातकिया से नवगछिया रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन अब NAC ऑफिस/राजेंद्र कॉलोनी होते हुए ही जाएंगे।

मकंदपुर चौक से नवगछिया रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहन पुरानी बस स्टैंड/नया टोला होते हुए ही मार्ग तय करेंगे।
नवगछिया रेलवे स्टेशन से नवगछिया बाजार-मकंदपुर चौक की ओर जाने वाले सभी वाहन अब सब्जी मंडी-व्याहुत चौक-नोनियापट्टी होते हुए गौशाला मंदिर तक ही जा सकेंगे। इस मार्ग पर वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था लागू होगी।
गोशाला मंदिर से थाना चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
रेलवे ओवर ब्रिज पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।

महाराज जी चौक से वैशाली चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा, केवल दो-पहिया वाहन को अनुमति होगी।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे चुनावी गतिविधियों के दौरान निर्धारित मार्ग और समय का पालन करें और अपनी यात्रा पूर्व योजना के अनुसार करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।
















