5
(1)

भागलपुर। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीरपैंती थाना परिसर में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण अंतर्राज्यीय पुलिस बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कहलगांव एसडीपीओ डॉ. पंकज कुमार ने की। इस बैठक में झारखंड राज्य के साहेबगंज और गोड्डा जिले के पुलिस पदाधिकारियों सहित स्थानीय पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में साहेबगंज डीएसपी चंद्रशेखर, गोड्डा डीएसपी किशोर तिर्की, महगामा डीएसपी किशोर तिर्की, मेहरमा अंचल इंस्पेक्टर आर. मिंज, कहलगांव डीएसपी कल्याण आनंद, पीरपैंती अंचल इंस्पेक्टर अरुण कुमार, पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार, इशीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नक्सलियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही अवैध शराब, मादक पदार्थों, अवैध हथियारों और चुनाव में धन के अवैध संचारण पर रोक लगाने के लिए अंतर्राज्यीय और मिरर चेकपोस्ट की समीक्षा की गई।

कहलगांव एसडीपीओ डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि दोनों राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए वांछित अपराधियों, वारंटियों और हिस्ट्रीशीटरों की जानकारी साझा की जाएगी और संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जो अपराधी बिहार में मामले दर्ज होने के बावजूद झारखंड में शरण लिए हुए हैं, उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने बताया कि कहलगांव अनुमंडल क्षेत्र में कुल आठ स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। मतदान से 48 घंटे पूर्व पूरे सीमावर्ती इलाकों को सील कर दिया जाएगा, ताकि किसी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों को रोका जा सके। सभी अधिकारियों को गश्त बढ़ाने और सतर्कता के साथ निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: