5
(1)

नवगछिया । बिहपुर बीआरसी के लेखापाल पद पर सेवा देने के बाद अखलेश कुमार का विभागीय तबादला बीआरसी सन्हौला कर दिया गया। उनके तबादले के अवसर पर शनिवार को प्रखंड के सभी शिक्षकों ने सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक अनिल कुमार दीपक और औलियाबाद के सुजीत कुमार ने किया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने अखलेश कुमार को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के साथ शिक्षक चंद्रभूषण, राजीव नयन, पंकज शर्मा, मनोज कुमार और बिजली कुमारी ने कहा कि अखलेश कुमार का कार्य के प्रति समर्पण, उनका व्यवहार और संवादशैली सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

अखलेश कुमार ने कहा कि बिहपुर में लगभग पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान शिक्षकों, अधिकारियों और आमजन से जो स्नेह और अपनापन मिला, उसे वह जीवनभर सहेज कर रखेंगे। यह कहते हुए लेखापाल भावुक हो उठे।

समारोह में डाटा आपरेटर रमेश कुमार, त्रिपुरारी चौधरी, मुरारी कुमार, प्रकाश पासवान, सुनील उर्फ पुल्ठी चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। साथ ही बताया गया कि बिहपुर में योगदान देने के बाद कहलगांव बीआरसी में पदस्थापित रंजन कर्ण ने शुक्रवार से अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: