0
(0)

नवगछिया: नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सर्वोदय मैदान, बिहपुर में नवगछिया T20 क्रिकेट लीग 1 का दूसरा सेमीफाइनल मैच रोमांचक मुकाबले के साथ संपन्न हुआ। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मो इबरार आलम ने जानकारी दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहपुर टीम ने 156 रन बनाए। टीम के प्रदर्शन में अंशु 61, मो शाहबाज 25, और शाहबद्दीन 16 रन प्रमुख योगदान के रूप में रहे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नवगछिया जूनियर टीम 145 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें यश राज 20, अर्पित 40, और विशाल 19 रन की महत्वपूर्ण पारियां शामिल थीं। बिहपुर के मुकर्रम उर्फ सिद्धू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए।

इस जीत के साथ बिहपुर टीम ने 11 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के अंपायर राजेश कुमार राजू और मो शोएब अली थे, जबकि कमेंट्री रविन्द्र यादव ने की।

फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुट गई हैं, और युवा खिलाड़ियों की यह शानदार प्रतिस्पर्धा नवगछिया क्रिकेट प्रेमियों के लिए उत्साह का विषय बनी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: