


बिहपुर : मंगलवार को बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष इरफान आलम ने की. मौके पर शिवशंकर चौधरी, डा विमल चौधरी, मृत्युंजय मिश्रा, पूर्व पंसस खुर्शीद आलम, जैनूल अंसारी व बिहपुर विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आरीफ रजा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी.

