0
(0)

नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर प्रखंड के लिए यह गर्व का क्षण है कि क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी सूरज कुमार का चयन भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में किया गया है। सूरज कुमार बाली (इंडोनेशिया) में 13 से 19 फरवरी तक आयोजित होने वाली भारत-इंडोनेशिया अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला में भारतीय टीम की ओर से हिस्सा लेंगे। वे इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य से एकमात्र चयनित खिलाड़ी हैं।

भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में एवं दिल्ली बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा भारतीय टीम के चयन हेतु दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन 7 और 8 नवंबर को दिल्ली के विकासपुरी स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया गया था। इस चयन प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर प्रखंड के बिहपुर मध्य-बिक्रमपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी पंकज पासवान और गुड़िया देवी के पुत्र सूरज कुमार का चयन भारतीय टीम के लिए किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव सह भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरीशंकर तथा राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि भारतीय बॉल बैडमिंटन महासंघ के महासचिव वाई. राजा राव द्वारा जारी पत्र के अनुसार सूरज कुमार को 12 फरवरी को चेन्नई (तमिलनाडु) में भारतीय टीम के साथ रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

सूरज कुमार के चयन से क्षेत्र में खेल प्रेमियों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उनके चयन को बिहार और भागलपुर के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि सूरज कुमार की यह सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम में चयन पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव सह प्रशिक्षक गौरीशंकर, राज्य प्रवक्ता सह नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव ज्ञानदेव कुमार, भागलपुर जिला संघ के सचिव अमर कुमार आहूजा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, जेम्स फाइटर, अंकित कुमार शर्मा, प्रज्ञा भारती, राकेश कुमार, अभिनाश कुमार शर्मा, राजीव कुमार, आशीष कुमार उर्फ सन्नी, विद्यासागर कुमार, घनश्याम कुमार, साक्षी कुमारी, अभिलाषा कुमारी सहित अनेक खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने सूरज कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: