



बिहपुर : सोमवार को थाना पहुंचकर पुअनि राजेशरंजन कुमार ने बिहपुर के नए थानाध्यक्ष पद पर योगदान कर लिया। इस मौके पर बिहपुर प्रखंड मुखिया संघ सह प्रखंड जदयू संघ के अध्यक्ष बिहपुर मध्य/बिक्रमपुर पंचायत के मुखिया के संयोजन में उनका अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित भी किया ।मुखिया समेंत बिहपुर पूरब/मिलकी पंचायत के मुखिया ने थानाध्यक्ष राजेशरंजन कुमार को अंगवस्त्र देकर व मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया।ज्ञात हो कि कि नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बीते शनिवार को पुलिस जिले के कई पुलिस पदाधिकारियों का.

स्थानांतरण किया है।इस कड़ी में इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को साईबर थाना नवगछिया भेजा गया।जबकि इनकी जगह पर पुअनि राजेशरंजन कुमार को बिहपुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।इसी तरह इंस्पेक्टर पद पर कदवा ओपी अध्यक्ष नरेश कुमार को भी साईबर थाना नवगछिया भेजा गया।वहीं पुअनि आशुतोष कुमार को कदवा का नया ओपीध्यक्ष बनाया गया है।वहीं डीआईयू शाखा नवगछिया में पदस्थापित इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत हुए पुनि पंकज कुमार को डीआईयू शाखा नवगछिया का प्रभारी बनाते हुए सोशल मीडिया कोषांग नवगछिया का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।













