



नवगछिया। बिहपुर के ऐतिहासिक स्वराज आश्रम में मंगलवार को भारतरत्न सह देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद इरफान व संचालन युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष आरिफ रजा ने किया। मौके अल्पसंख्यक प्रदेश उपाध्यक्ष अतरसहिद सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।













