5
(1)

बिहपुर प्रखंड कांग्रेस भवन में शुक्रवार को महिला कार्यकर्ताओं के बीच संवाद सह परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं भागलपुर-बांका जिला प्रभारी ज्योतिष एचएम उपस्थित थे।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशाल कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखते हुए कहा कि महिलाओं की भूमिका आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णायक रहेगी। इस अवसर पर ज्योतिष एचएम ने ‘कांग्रेस माई बहिन मान योजना’ की घोषणा करते हुए बताया कि अगर बिहार में कांग्रेस की सरकार बनती है, तो राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा, “हम जो कहते हैं, वह करते हैं। कांग्रेस शासित राज्यों में यह बात साफ दिखाई देती है।” संवाद कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, उनकी सामाजिक स्थिति और सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने महिलाओं से संगठित होकर कांग्रेस को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने की अपील की।

इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश सचिव अतहर सईद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ रज़ा, अशोक गोस्वामी, रंजीत राणा, निसार, जावेद, तवरेज, सोहराब, फुरकान, विवेकानंद चौधरी, आर्य सिद्दीकी, इंद्र शिखा, फरीदा खातून, एनएसयूआई नेता विकास समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन व अध्यक्षता मो. इरफान आलम ने किया। महिलाओं ने भी इस अवसर पर कांग्रेस की योजनाओं पर भरोसा जताते हुए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: