5
(1)

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड के एनडीए कार्यालय में शनिवार को महिला भाजपा लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पूर्व सदस्य ठाकुर शिखा सिंह, क्षेत्रीय विधायक इ. शैलेंद्र, सजल झा, दिनेश यादव, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ललीता देवी और उपाध्यक्ष काजल कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में महिला सम्मान की स्थिति बहुत खराब थी और सत्ता में बैठे सत्ताधारी ही महिलाओं का सम्मान नहीं करते थे। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उस समय बिहपुर स्टेशन पर महिलाएं असुरक्षित महसूस करती थीं और ट्रेन से उतरने के बाद उनके परिवार को पूरी रात स्टेशन पर बितानी पड़ती थी, क्योंकि वे रात के समय घर जाने में असमर्थ होते थे। विधायक ने कहा कि महिलाएं अब उस दौर को याद करके सिहर उठती हैं।

विधायक ने यह भी कहा कि कुछ नेता और कार्यकर्ता अब घर-घर जाकर महिलाओं से रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर उन्हें झांसा दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि हमारी सरकार बनने पर वे उन्हें अधिक लाभ वाली योजनाओं का लाभ देंगे। विधायक ने महिलाओं से अपील की कि वे ऐसे लोगों के झांसे में न आएं और न ही कोई कागजात उन्हें दें, क्योंकि उनके द्वारा दिए गए कागजात से साइबर फ्रॉड भी हो सकता है।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि महिला सम्मान और सशक्तिकरण केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने सत्ता में आते ही “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा दिया और महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू कीं, जैसे उज्जवला गैस योजना, सुकन्या योजना, आयुष्मान योजना, 33 प्रतिशत आरक्षण, लखपति दीदी योजना आदि। इन योजनाओं के जरिए महिला सम्मान और सशक्तिकरण को प्रोत्साहन मिला। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर राज्य सरकार ने आधी आबादी को सत्ता में बराबरी की भागीदारी दी।

ठाकुर शिखा सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को महिला सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समर्पित बताया।

सम्मेलन की अध्यक्षता बिहार महिला आयोग की सदस्य सजल झा और संचालन प्रोफेसर गौतम ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिनमें कुमार गौरव, दिलीप सिंह, बाल्मिकी मंडल, ब्रजेश नागर, रंजीत गुप्ता, दिलीप महतो, ब्रजेश चौधरी, अपूर्व रंजन, राहुल कुमार, सौरभ सावर्ण, अवधेश सनगही, लामोहन, रिंकू मंडल और अजय उर्फ माटो शामिल थे। इसके अलावा, बिहपुर, खरीक और नारायणपुर प्रखंड से बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मेलन में पहुंची थीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: