



नवगछिया । 30 जुलाई को बिहपुर एनडीए कार्यालय में बिहपुर विस भाजपा कार्यशाला आयोजित होगा। इस कार्यशाला को संबोधित करने प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर व क्षेत्रीय सह प्रभारी मनीष पांडे पहुंच रहे हैं।कार्यशाला को बिहपुर विस के विधायक इ. शैलेंद्र, पवन मिश्रा, दिनेश यादव व संतोष सावर्ण आदि संबोधित करेगें। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो गौतम व कुमार गौरव ने बताया कि राजस्थान के भरतपुर की पूर्व सांसद सह वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीता कोली व राजस्थान के जयपुर उत्तर की भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति तंवर बिहपुर विस में गांव-गांव जाकर महिलाओं से संवाद करेंगी।

वहीं सोमवार को दोनो नेत्रियों के बिहपुर आगमन पर एनडीए कार्यालय में बिहपुर विधायक इ. शैलेंद्र व भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ के नेतृत्व में पार्टी नेताओ व कार्यकर्ताओं ने सम्मान व अभिनंदन किया। इस मौके पर मोर्चा की बिहपुर मंडल अध्यक्ष ललीता देवी ने बताया कि दोनों नेत्री यहां प्रवास करेंगी। इस दौरान बिहपुर, खरीक व नारायणपुर प्रखंडों के विभिन्न गांवों में जाकर महिलाओं से संवाद करेंगी। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं सशक्तिकरण, उत्थान व विकास के लिए किए जा रहे कार्यों जैसे प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, हर घर शौचालय व आयुष्मान योजना आदि समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देगीं।














