5
(1)

नवगछिया : बिहपुर एनडीए कार्यालय में रविवार को बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जयसवाल का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें बुके, अंगवस्त्र और चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जयसवाल ने कहा कि भाजपा में शीर्ष से लेकर बूथ स्तर तक के हर कार्यकर्ता का सम्मान ही पार्टी की पहचान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी तत्परता से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर शैलेंद्र की जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और विकास कार्यों की बदौलत हुई है। आने वाले चुनाव में यह जीत और भी बड़े अंतर से सुनिश्चित हो, इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।

डॉ. जयसवाल ने कहा कि विधायक श्री शैलेंद्र की कार्यशैली और उनके समर्पण की चर्चा अब बिहपुर से लेकर पटना और दिल्ली तक हो रही है। इस सफलता का पूरा श्रेय श्री शैलेंद्र और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं को जाता है।

कार्यक्रम के दौरान भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध साह, नवगछिया भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, बिहपुर विधानसभा के तीनों मंडल – बिहपुर, खरीक और नारायणपुर – के सभी मोर्चा अध्यक्षों और बूथ स्तर के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रो. गौतम, इंजीनियर कुमार गौरव, चंद्रशेखर सिंह, नवीन चौधरी चुन्नू, अजय उर्फ माटो, सिंटू, लालमोहन, सदानंद, सौरभ, अजीत चौधरी, सौरभ सावर्ण, चंद्रकांत चौधरी, बिकेश, कुमार सौरभ, संजय राय, दिलीप उर्फ बबलू चौधरी, रंजन चौधरी और गंगा साह समेत तीनों प्रखंडों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश यादव ने किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: