5
(1)

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाया है। यह मामला दिनांक 27 सितंबर 2022 का है, जब वादी रंजीत मंडल ने लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि उनके पड़ोसी राजेश मंडल समेत 7-8 अन्य व्यक्तियों ने उनके घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस मामले में बिहपुर थाना कांड संख्या 521/22 दिनांक 27.09.2022 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 147, 148, 149, 341, 323, 307, 354 और 504 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। कांड अनुसंधान के क्रम में पहले ही चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी थी और लगातार छापेमारी की जा रही थी।

इसी क्रम में दिनांक 19 नवंबर 2025 को कांड में संलिप्त अभियुक्त राजेश मंडल, पिता धैरू मंडल, निवासी नरूदीनपुर दुधैला थाना बिहपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: