5
(1)

नवगछिया। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत शनिवार को 152 बिहपुर विधानसभा क्षेत्र से अजय रविदास ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों की संख्या मौजूद रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक नारे लगाकर उनका स्वागत किया।

नामांकन के बाद अजय रविदास ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर चुनावी मैदान में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के सामने रोजगार की गंभीर समस्या है और इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को अपनी प्राथमिकता बताया।

अजय रविदास ने कहा कि वे राजनीति में स्वच्छ छवि और जनसेवा की भावना के साथ आए हैं। उनका उद्देश्य बिहपुर विधानसभा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और आम जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाना है।

नामांकन के समय प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस बल और कई स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: